Skip to main content

Posts

Ram Mandir Pran Pratishtha ki shubhkamanaye

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा। गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥ हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते। बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥ राम मंदिर एकता का प्रतीक है ।यह सत्यता का प्रतीक है सनातन का प्रतीक है । यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है यह मंदिर पूरी मानव जाती के हित का प्रतीक है ।पूरा विश्व सनातनी है । पूरी पृथ्वी एक है ।श्री राजा राम आदर्श वादी राजा रहें है । एक आदर्शवादी जीवन सबके लिए ज़रूरी है । चाहे वो किसी भी धर्म संप्रदाय का हो । आज अयोध्या नगरी इतनी दिव्य भव्य सजी है की कोई देवी देवता अपने आप को नहीं रोक पाएगा वहाँ जाने से। हम लोग भी नहीं समझ पायेंगे कि श्री राम भी आज अपनी अयोध्या नगरी में उपस्थित है । सभी रामायण काल के लोग किसी ना किसी रूप में अयोध्या दर्शन करने आ रहे है।श्री राम मंदिर बनने से आज पूरी प्रकृति आनंदमयीं है ।संपूर्ण ब्रह्मांड जैसे झांक रहा है अयोध्या नगरी को। हम में से किसी ने त्रेता युग की अयोध्या को नहीं देखा लेकिन ऐसा लग रहा है कि शायद ये अयोध्या ये राम मंदिर उस युग से ज़्यादा भव्य , दिव्य है  आज विशेष हमार...

Shubh Deepawali

ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।। दीपो ज्योति परं ब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन: । दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोऽस्तुते ॥ शुभम् करोति कल्याणम्,  आरोग्यम् धन संपदा शत्रु-बुद्धि विनाशायः दीप-ज्योति नमोस्तुते ! ओम् नमों नारायणॐ गुरूवे नम: दीपावली का त्योहार सब देश विदेश में अच्छें से मनाया गया माँ लक्ष्मी का पूजन किया गया लक्ष्मी की कृपा किसी न किसी रूप में सबक़ो चाहिए होती है । ये ही प्रार्थना ये ही संकल्प सबकी पूजा सफल हों। सबकी मनोकामना पूर्ण हों पूरे विश्व की रक्षा हो । मानव जाती सुरक्षित हो जय माँ लक्ष्मी नारायण दीपस्य  प्रकाशः न केवलं  भवतः गृहम्  उज्ज्वालयतु जीवनम् अपि  दीये की रोशनी से न केवल आपका घर परंतु जीवन भी रोशन हो आप सभी स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे जय माँ लक्ष्मी  आप सभी को दीपावाली की शुभकामनाएँ माँ लक्ष्मी की कृपा से सबके जीवन में सुख, सम्पति, समृद्धि आयें🙏सबकी मनोकामना पूर्ण हो गुरू कृपा , महादेव कृपा , माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहें - ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं ...

Yog Divas: Mataji ka Aashirwad

ॐ गुरूवे नम: योगेन चित्तस्य पदेन वाचां, मलं शरीरस्य च वैद्यकेन। योऽपाकरोत् तं प्रवरं मुनीनां, पतंजलि प्रांजलिरानतोऽस्मि।। इस मंत्र का अर्थ है चित्त-शुद्धि के लिए योग (योगसूत्र), वाणी-शुद्धि के लिए व्याकरण (महाभाष्य) और शरीर-शुद्धि के लिए वैद्यकशास्त्र (चरकसंहिता) देनेवाले मुनिश्रेष्ठ पातंजलि को प्रणाम !) ॐ योग हमारे जीवन का आधार है । सबको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें हर हर महादेव जीवन एक यात्रा भी है और एक चक्र भी जब घूमता है तो समझ नही आता कहाँ से शुरू हुआ और कहाँ आकर रूक गया।  ये जीवन चक्र सही ढंग से चलता रहें और समझ में आ जाये कहाँ से शुरू हुआ और कहाँ जाकर ख़त्म होने जा रहा है तो मानव जीवन धन्य हो जयें मानव ! ईश्वर की सबसे सुंदर रचना है । योग जुड़ाव है। अपने जीवन में योग को अपनाओ ये आपकी सारी ऊर्ज़ाओ को एकत्रित कर देगा ये ऊर्जा आपको मानसिक,शारीरिक शांति और शक्ति प्रदान करेगा। इस जीवन को समझने और इसको शारीरिक और मानसिक रूप से संजोए रखने के लिए हमें जीवन के हर एक अनुभव से गुजरना पड़ता है।  आज के इस युग में ज़रूरत है इस मानव शरीर और मन को स्वस...

The Profound Harmony: Yog and Shraddha

As we celebrate International Yoga Day, let us delve into the captivating world of yoga and discover how it intertwines with our beliefs, igniting a transformative flame within. Join us as we unlock the secrets of this ancient practice and its profound impact on our physical, mental, and spiritual well-being. Yoga, much more than a mere exercise routine, is a holistic discipline that encompasses physical postures, controlled breathing, meditation, and ethical principles. It's an invitation to unite the body, mind, and spirit, creating an exquisite symphony of harmony within ourselves. As we step onto the mat, we embark on a soul-stirring adventure that goes far beyond the physical aspects. At the heart of this transformative journey lies faith—shraddha—a radiant beacon that illuminates our path. Faith is the unwavering belief in ourselves, in the practice of yoga, and in the mystical higher power that orchestrates the universe. It's the fuel that propels us forward,...

New Year Blessings: Mataji

ॐ जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम। तमो रि सर्वपषपघ्नं सूर्यमषवषह्याम्यहम। ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।। ॐ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य श्रीं ओम्। ॐ आदित्याय विद्महे मार्तण्डाय धीमहि तन्न सूर्य: प्रचोदयात्। ॐ गुरूवे नम: ॐ नमों नारायण मेरे गुरू महायोगी पायलट बाबा ( श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री सोमनाथ गिरी महाराज ) को कोटि कोटि नमन धन्यवाद इन महान गुरु को , जीवन के रहस्य को समझाने के लिये   आज का दिवस विश्व के अधिकांश देशों द्वारा नव वर्ष के रूप में मनाया जाता हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुरूप नव वर्ष का आरंभ जनवरी से होता हैं अर्थात विश्व की बड़ी आबादी नव वर्ष का उत्सव माना रही हैं, हिन्दू पंचाग के अनुसार भारत में नववर्ष चैत्र माह से आरंभ होता हैं, किन्तु भारत वसुधैव कुटुंबकम (सारा विश्व एक परिवार है )जैसे आदर्शो पर विश्वास करता है। आध्यातम भी यही कहता है हम सब एक है(अद्वैत हैं)। यदि देखे तो सभी कार्यालय के कार्य इसी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार कार्य करते है, इसलिए ये नव वर्ष नव जीवन का आरंभ हैं। वर्ष 2023 आ चुका है विगत दो वर्षे में कोरोना महामारी...

Sasaram Somnath Mandir Opening

ॐ नमों नारायण ॐ गुरूवे नम: मेरे गुरु पायलट बाबा को कोटि कोटि नमन जिन्होंने मानव कल्याण के लिए इतनी बड़ी धरोहर दिया ७ नवंबर २०२२ ,कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की बैकुंठ चतुर्दशी एक अभूतपूर्व संत समागम एवं अक्षय ऊर्जा केंद्र श्री पूर्वोत्तर ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव उद्घाटन की साक्षी रही । परम पूज्य गुरुदेव महायोगी पायलट बाबाजी के अथक भगीरथ प्रयास और संकल्प एक बार पुनः फलित हुआ,एवं पूर्वोत्तर की इस पावन भूमि पर 'पूर्वोत्तर सोमनाथ मंदिर ' का भव्य लोकार्पण किया गया। जिसमें महान संतो, महात्माओं व आचार्य शामिल रहे - स्वामी आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद नन्द गिरि जी,योग गुरु स्वामी रामदेव जी,स्वामी कैलाशा नन्द गिरि जी,  महामंडलेश्वर, वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पूरी जी महाराज, स्वामी चिदानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर श्रद्धा गिरि जी, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर अरुण अवधूत जी, स्वामी कृष्णानंद जी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी (किन्नर अखाड़ा), महामंडलेश्वर योगामाता केको आइकवा जी (जापान), , महामंडलेश्वर विष्णु देवा नन्द जी (रूस ), महामंडलेश्वर आ...

Buddha Purnima: Chetna Mata

ॐ नमों नारायण! ॐ गुरूवे नमः आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएँ ! ओम श्रां श्रीं स: चन्द्रमसे नम: । ओम मणि पदमे हूम् ओम नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात एवं च ये द्रव्यमवाप्य लोके मित्रेषु धर्मे च नियोजयंति। अवाप्तसाराणि धनानि तेषां भ्रष्टानि नांते जनयंति तापम् सर्वप्रथम मेरे गुरु श्री श्री1008 महामंडलेश्वर जूनापीठाधीश्वर (उज्जैन ) महायोगी पायलट बाबा को कोटि कोटि नमन। जिनकी कृपा से आज हम कुछ आध्यात्मिक रहस्य आपको बता पा रहे है , नहीं तो , गुरु कृपा बिना कुछ सम्भव नहीं। हम बात करते है पायलट बाबा  धाम सासाराम  बिहार । कहा जाता है ,पहले सासाराम का नाम सहस्त्राराम था । सहस्त्रबाहु ने कई लड़ाइयाँ जीती, लेकिन श्री परशुराम से हार गए , युद्ध ख़त्म होने के बाद, इन दोनो शक्तियों के नाम पर सहस्त्र और राम का नाम रखा, जिससे नाम सहस्त्राराम बना। बिहार एक ऐतिहासिक राज्य रहा है। और जो इसका हिस्सा सासाराम रोहतास ज़िला है उसका अपना एक अलग ही इतिहास है। सासाराम शुरू से ही विकसित संस्कृति का केंद्र रहा है।ऐसा कहा जाता है इस धरती पर विष्णु भगवान ...

Happy Hindu New Year! Chetna Mata

भारतीय सनातन संस्कृति में चैत्र मास के शुक्ल प्रतिपदा का अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान हैं, इसी समय हिन्दुओं का नववर्ष का आरम्भ चैत्र माह से होता हैं साथ ही आज से ही हिन्दुओं का अतिविशिष्ट पर्व माँ दुर्गा व शक्ति की उपसना एवं साधना हेतु चैत्र नवरात्रि का भी आरंभ होता हैं।  भारतीय नववर्ष को ही भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न भिन्न नाम से जाना जाता हैं जैसे महाराष्ट्र में आज ही के दिन 'गुड़ीपढ़वा' मनाये जाने की प्रथा हैं। आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में इसी 'उगादि' कहाँ जाता है।  यदि प्राकृतिक दृष्टि से देखे तो वास्तव में नववर्ष के आगमन का उचित समय यहीं है। चैत्र माह के पूर्व ही प्रकृति नववर्ष के आगाज का संकेत देने लगती हैं..  यहीं वह समय हैं जब वृक्षों पर पतझड़ के पश्चात नई कोपे आने लगती हैं, खेतों में फसल पक कर कट चूकि होती हैं व हमारे किसान परिवार खुशहाल होते हैं, आम के वृक्षों पर बोर को देख मन आम हेतु लालायित होने लगता हैं। इस तरह प्रकृति में चारों ओर नवीनता परिलक्षित होती हैं। यहीं वज़ह हैं की हमारे प्राचीन मनीषियों द्वारा इसी समय को हिन्दू पंचांग का आधार बना नववर्...

Happy Holi! Chetna Mata

ॐ नमों नारायण  ॐ गुरूवे नम: महायोगी पायलट बाबा जी को कोटि कोटि नमन आपके जीवन में भी गुरु कृपा  महादेव कृपा बनी रहें जीवन में सुख शांति की स्थापना हो  सबकी रक्षा हो 🔱🙏  आशासे यत् होलिकापर्व भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च। जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु। भावार्थः – मुझे उम्मीद है कि होली का पर्व आपके लिए एक सुखद आश्चर्य लेकर आएगा। आप जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं, वह आपको मिले। हर हर महादेव  होली की हार्दिक शुभकामनायें! ( महायोगी महा मंडलेश्वर उज्जैन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महायोगी पायलट बाबा जी का आशीर्वाद हम सब लोगों पर बना रहे होली की शुभकामनायें  हमारा भारतवर्ष विभिन्न त्योहारों का देश है । अपनी संस्कृति अपने संस्कारो को संजो के रखता है । हर एक त्योहार की अपनी एक अलग महता है। अपना एक अलग संदेश है मानव जाती को भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है होली। दीवाली की तरह ही इस त्योहार को भी अच्छाई की बुराई पर जीत का त्योहार माना जाता है। हिंदुओं के लिए होली का पौराणिक महत्व भी है। इस त्योहार को लेकर सबसे प्रचलित है प्रहलाद, होलिका और हिरण्यकश्...

Mataji on Mahashivratrti

ॐ गुरूवे नम: ॐ नम: शिवाय ॐ पायलट बाबा धाम (सासाराम,बिहार ) में आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनायें ॐहौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं।गुरु कृपा महादेव कृपा सब पर बनी रहें महादेव सबके जीवन की रक्षा करें🙏 द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति  सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्‌।  उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम्‌ ॥1॥ परल्यां वैजनाथं च डाकियन्यां भीमशंकरम्‌।  सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने ॥2॥  वारणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमी तटे।  हिमालये तु केदारं ध्रुष्णेशं च शिवालये ॥3॥  एतानि ज्योतिर्लिंगानि सायं प्रातः पठेन्नरः।  सप्तजन्मकृतं पापं स्मरेण विनश्यति ॥4॥  महादेव जीवन की रक्षा करने वाले है ।हमारी उनके प्रति तपस्या , साधना , प्रार्थना ही हमारे जीवन को सजग बनाएगी । चाहे वो कितना भी गहरी समाधि में चले जायें, हमारी प्रेम भाव से की गयी पूजा और तपस्या ही उनको जगा देगी । हमारी रक्षा करने वाले महादेव ही है । 🔱 हर ...

Mataji's Aashirwad on Uttarayan

ॐ जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम। तमो रि सर्वपषपघ्नं सूर्यमषवषह्याम्यहम। ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।। ॐ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य श्रीं ओम्। ॐ आदित्याय विद्महे मार्तण्डाय धीमहि तन्न सूर्य: प्रचोदयात्।  ॐ नमों नारायण🙏🌺ॐ गुरूवे नम: 🙏 मकरसंक्रमण उत्सवस्य शुभाशयाः।🙏🌺 भावार्थः मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं। भास्करस्य यथा तेजो मकरस्थस्य वर्धते। तथैव भवतां तेजो वर्धतामिति कामये।। भावार्थः जैसे मकरराशी में सूर्य का तेज बढता है, उसी तरह आपके स्वास्थ्य और समृद्धि की हम कामना करते हैं।🙏🙏🌺🔱 आज का समय कुछ अलग सा है। समय तो एक जैसा रहता है , परिस्थितियाँ हालात बदल जाते है। मनुष्य की सोच बदल गयी है। ये कलयूगी माहौल ने बुद्धि को भ्रष्ट कर दिया है।जो सोच सही दिशा में जानी चाहिए वो हमेशा कुछ ग़लत ही सोचती है।हमेशा दूसरों को कुछ हानि पहुँचाने के लिए तत्पर हो जाती है । इंसान ने अपने ही रिश्ते नाते में आपस में दुश्मनी मोल ले लिया है। छोटी छोटी बातों में तकरार , कुछ ग़लतफ़हमियाँ पाल कर अपने मनुष्य जीवन के उद्देश्य को नाश करने पर तुला है।कुछ जब अच्छा नहीं कर सकते तो दू...

Mataji's blessings on New Year

ॐ जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम। तमो रि सर्वपषपघ्नं सूर्यमषवषह्याम्यहम। ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।। ॐ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य श्रीं ओम्। ॐ आदित्याय विद्महे मार्तण्डाय धीमहि तन्न सूर्य: प्रचोदयात्। ॐ गुरूवे नम:ॐ नमों नारायण मेरे गुरू महायोगी पायलट बाबा ( श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री सोमनाथ गिरी महाराज ) को कोटि कोटि नमन धन्यवाद इन महान गुरु को , जीवन के रहस्य को समझाने के लिये   नववर्ष 2022 में सम्पूर्ण विश्व का स्वागत शुभ आगमन सम्पूर्ण विश्व में सुख , शांति , समृद्धि अच्छें स्वास्थ्य की कामना प्रार्थना महादेव से , प्रार्थना सभी गुरूजनो से, प्रार्थना इस ब्रहमाँड की सभी देवीय शक्तियों से इस पूरी मानव जाती की रक्षा हो , राक्षस प्रव्रतियों का नाश हो  साल 2020 और साल2021 हम सब लोगों के लिए बहुत संघर्षपूर्ण रहा। हमारे लिए यें सबसे बड़ी परीक्षा की घड़ी थी।कुछ तो पास हो गयी कुछ नहीं हों पायीं हम पिछड़ गए। अभी भी बहुत सारे परिवार संघर्ष कर रहे है , भूल नही पा रहे है जो उनके साथ घटित हुआ। लेकिन हमें अपने आप को सम्भालना होगा,हम मनुष्य रूप में पैदा हुए...

Mataji's Aashirwad

ॐ नमों नारायण ॐ गुरूवे नम: मानव मन की स्थिति को समझना बहुत मुश्किल है, उसकी सोचने समझने की शक्ति हर पल बदलती है, रक्त के बहाव की तरह।वह अपने आप को स्थिर नहि कर पाता भूल जाता है कहाँ रुकना चाहिए कहाँ नहीं? इंसान भी कभी कभी बिजली मशीन जैसा व्यवहार करता है बैटरी या इलेक्ट्रिक चार्जिंग ख़त्म तो मशीन काम करना बंद कर देती है उसके कल -पुर्ज़े मध्यम पढ़ जाते है।इंसान अपने आप को भी ऐसा ही कर लेता है। लेकिन ईश्वर ने आपको ऐसी कभी ख़त्म ना होने वाली चार्जिंग और बैटरी दी है जो आपके दिमाग़ को , आपके सोचने समझने की शक्ति को बनाए रखेगी आपकी बुद्धि को सही दिशा देगी आपको सही ग़लत की पहचान बताएगी। वो है अपने आप को ईश्वर के क़रीब करना, ध्यान करना , मंत्र करना जब भी आप तनाव में हो कुछ समझ में ना आए , अच्छे बुरे की समझ ख़त्म हो जाए तों अपने आप को उस परम शक्ति को समर्पित कर दो , अपने आप को शांत करो , ध्यान रखो कुछ ऐसा ना घटित हो जाए की जिससे आपको पूरा जीवन पछताना पढ़े , क्रोध इंसान के विवेक को खो देता है। उसको अपने आस पास के वातावरण से प्रभावित कर देता है। हमें अपनी ऊर्ज़ाओं का नियंत्रण करना होगा...

Festal greetings to our loving Mataji on her Pragtya din (Birthday)

Festal greetings to our dear loving Mother, Mata, Pyari Maa.  Today is our loving mataji's Pragtya din. It is a day of celebration and prayer. It is a day to thank the Almighty and our Guru for the grace and gift that Chetna mataji is for us all. True to her title 'Mata' she is a spiritual mother for all of us. She guides us, helps us and above all gives her unconditional motherly love and care to us.  Chetna Mataji is an inspiration for many who are walking on path of self discovery. She started her spiritual sadhana in late 1990's and achieved the highest state of meditation in early 2000's. She took sanyasa and later in late 2000's ordained as 'Mahamandelashwar' in Juna Akhara. An accomplished shishya (disciple) of Mahayogi Pilot Babaji, she is since then tirelessly working towards achieving the goal of her master, 'The World Peace'. She along with her companion Shraddha Mataji has been a part and guide of many yajnas and seminars ...

Mataji's blessing on Chhat Puja

ॐ नमों नारायण🙏छठ पूजा की सबको शुभकामनायें🙏 ॐ गुरूवे नम:🙏 ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:। छठ पर्व, छठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। ... छठ पूजा सूर्य, उषा, प्रकृति,जल, वायु और उनकी बहन छठी म‌इया को समर्पित है ताकि उन्हें पृथ्वी पर जीवन की देवतायों को बहाल करने के लिए धन्यवाद और कुछ शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया जाए।  षष्‍ठी देवी को ही स्थानीय बोली में छठ मैया कहा गया है। षष्ठी देवी को ब्रह्मा की मानसपुत्री भी कहा गया है, जो नि:संतानों को संतान देती हैं और सभी बालकों की रक्षा करती हैं। आज भी देश के कई हिस्‍सों में बच्चों के जन्म के छठे दिन षष्ठी पूजा या छठी पूजा का चलन है। पौराणिक कथा के अनुसार, लंका के राजा रावण का वध कर अयोध्या आने के बाद भगवान श्रीराम और माता सीता ने रामराज्य की स्थापना के लिए कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को उपवास रखा था और सूर्य देव की पूजा अर्चना की थी। ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।🙏🙏 आज पूरे भारतवर्ष में ही नहीं अपितु भारत के बाहर भी छठ ...

Mataji's Aashirwad

स्वास्थ्य प्राप्ति के लिएमंत्रसौराष्ट्रदेशे विशदेऽतिरम्ये ज्योतिर्मयं चन्द्रकलावतंसम्।भक्तिप्रदानाय कृपावतीर्णं तं सोमनाथं शरणं प्रपद्ये ।।कावेरिकानर्मदयो: पवित्रे समागमे सज्जनतारणाय।सदैव मान्धातृपुरे वसन्तमोंकारमीशं शिवमेकमीडे।। ॐ नमों नारायण🙏 ॐ गुरूवे नम:🙏 हमारे जीवन की यात्रा चलती रहती है।कोई ना कोई माध्यम मिलता है जो जीवन के उतार -चड़ाव को कम करता है।  समय कभी भी एक जैसा नही रहता।हर पल बदलता है । हमारी सोच भी हर पल बदलती रहती है। कभी ग़लत कभी सही । लेकिन हम कोशिश करे कि हमारी सोच हमेशा सही दिशा में जायें।  माँ प्रकृति, एक दिव्य स्थान, माँ गंगा की कृपा गुरूजनो का आशीर्वाद , सन्त महात्माओं की कृपा , सभी चीजें मिल कर आपके जीवन क़ो दिव्य और पवित्र  बनाती है। विश्वास ही आपके जीवन की ताक़त है।चाहें वो आपके रिश्तों में हो या गुरु में हो या ईश्वर में हों।विश्वास है तो वो शक्ति आपके साथ है। जहाँ संदेह हुआ वो शक्ति क्षीण होती जाती है और आप कमज़ोर हो जाते है। जब कुछ भी चीज़ कमज़ोर हो जाती है तो वो जल्दी टूट जाती है। हर एक चीज़ में मज़बूती ही हमारे मज़बूत जीवन का आध...

Mataji's Aashirwad

ॐ नमों नारायण ॐ गुरूवे नम: पृथ्वी ग्रह सक्रिय हैऔर इसे जीवंत बनाने के लिए मनुष्य को इस ग्रह पर भेजा गया है। मानव को इस पर ठहरने की नही सोचना चाहिये। हम लोग बहुत कम समय के लिए यहाँ आए है। इसलिए अपने उद्देश्य को समझ कर अपने कर्म पूरे करने में लग जाइए किसी भी चीज़ से ज़्यादा लगाव ,ज़्यादा प्रेम हमेशा दुखदायी होता है । कर्म करो लेकिन किसी भी चीज़ में ग़हराइयों से मत फँसो  ये जीवन माया है हर पल आपको फँसा लेता है । हम यहाँ फँसने के लिए नहीं आए है।इस जीवन को आनंद से जीते हुए समझते हुए इस भव सागर से पार उतर जाना है।  हम इस पृथ्वी लोक पर अकेले आते है लेकिन ईश्वर कोई न कोई माध्यम भेजता रहता है जिससे हमारे जीवन को सही दिशा मिल सके। कोई बताने वाला नहि होगा , कोई रास्ता दिखाने वाला नही होगा तो हमारा जीवन भटक जाएगा ।  ये माध्यम ही हमारे जीवन में लगाव पैदा करता है । क्यूँकि हम मनुष्य है, कही ना कहीं वो कमज़ोर पड़ जाता है। लेकिन हमारे पास आध्यात्मिक शक्ति भी है, जो हमें मज़बूत रखती है। कही कमज़ोर पड़ने नहीं देती  हमारा ईश्वरीय विश्वास ही जीवन देता है।  कौन कब जायें ...

Mataji's Aashirwad

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्। ॐ नमों नारायण। ॐ गुरूवे नम:। मनुष्य जीवन का चक्र,  जन्म और फिर मृत्यु के साथ पूरा होता है। जन्म के समय ख़ुशी होती है और हम ये चक्र बड़े हर्षोंउल्लास से शुरू करते है । ये जीवन हमें बहुत सारे खट्टे- मीठे अनुभव देता है ।  लेकिन सत्य , मृत्यु भय देती है , ये हमें जीवन चक्र से मुक्त कर देती है  आज का समय जो बड़ा भयावह लग रहा है । क्या हो रहा है ? किसी की कुछ समझ में नहीं आ रहा है। कभी कभी हमें जीवन के इतने उतार चड़ाव देखने पड़ते है की जो हमारी सोच से भी परे होते है। ऐसा लग रहा है की ईश्वरीय शक्ति भी काम नही कर रहीं है।  लेकिन ऐसा नही है । हमें अपना विश्वास नहि खोना है ।  हम लोगों को पता है कि कुछ महत्वपूर्ण , मूल्यवान जिनका मोल नही लगा सकते कुछ ना भूलने वाले पल , वो दिव्य आत्मायें जो हमारे बीच में से चली गयी है , वो ही समझ सकते है । उनके दुःख का अंदाज़ा लगाना नामुनकिन है ।  कुछ खोने का अहसास। मानव कर्म प्रधान कहा जाता है। हर एक प्राणी एक अलग उद्देश्य से इस पृथ्वी पर आता है।आन...

Happy Hanuman Jayanti

ॐ हनुमान जयंती की शुभकामनाये। ॐ रामदूताय् विद्महे, कपिराजाय धीमहि, तन्नो हनुमत् प्रचोदयात। ॐ आंजनेयाय् विद्महे, महाबलाय् धीमहि तन्नो मारुतिः प्रचोदयात। ॐ अंजनिसुताय् विद्महे, वायुपुत्राय् धीमहि तन्नो मारुतिः प्रचोदयात्।  ॐ जय श्री राम। ॐ नमों हनुमते रुद्रवताराय सर्वशत्रुसँहारणय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणय रामदुताय स्वाहा। जय बंजरग बली  । पवन सूत हनुमान हमारी रक्षा करे। इस पूरी मानवजाति की रक्षा करें। इस COVID-19 के संकट से जो हम लोग अभी तक जूझ रहे हैउससे हमारे प्राणो की रक्षा करें । जय बजरंग बली। हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुँ फ़ट । हनुमान अजर अमर है उनका जन्म ही राक्षशी प्रवर्तियो के नाश के लिये हुआ है। श्री हनुमान जी के पराक्रम की असंख्य गाथाएँ प्रचलित है। हमारी सबकी प्रार्थना  बजरंग बली से हमें मुसीबतों से मुक्ति दिलायें। हमेशा की तरह  इस बार भी मानव जाति की रक्षा करे। श्री राम की शक्ति महादेव का आशीर्वाद बजरंगबली के साथ है। हमारी सबकी प्रार्थना आप सुने  रक्षा करे। जय श्री राम। हर हर महादेव। चेतना माता

Mataji's Aashirwad

ॐ अखण्डमण्डलाकारं व्याप्तं येन चराचरम् तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः ॐ नमों नारायण! ॐ गुरूवे नम: समय हर पल बीतता है और हम भी  हम हर पल किसी के आशीर्वाद से जीते है।एक दूसरे का भाग्य ही हमें उन्नति की और ले जाता है । एक दूसरे के सहयोग में ही हमारी सफलता छिपी होती है। हम सब मानव की शक्तियाँ कैसे मिलती है ? कैसे हमारी नियति हमें एक दूसरे का सहयोगी बना देती है?ये सब  जानना हमारे वश में से बाहर है। कोई महान शक्तियाँ ही होती है , कोई महान गुरु ही होते है जो हम सब लोगों को जोड़ कर रखते है । जब ईश्वर हमें किसी के माध्यम से हमारे जीवन की राह दिखाता है तो हम रास्ते को भूलने की कोशिश करते है सही राह नहि पकड़ते , जब कोई नहि होता तों हम किसी माध्यम  क़ो खोजते है जीवन की सही राह ढूँढ़ने का हम मानव बहुत अजीब है जब कुछ सामने है तो  उसका मूल्य नहीं ,जब नही है तो खोजते फिरते है?  इस पृथ्वी पर आपको अपना कर्म करने भेजा गया है इस पर आपकी सुविधा के लिए ईश्वर ने क्या कुछ उपलब्ध नहि कराया है । जिससे आपका जीवन सहज और सरल हो जाए सबसे मूल्यवान उसने क्या दिया आपको? एक आ...