Skip to main content

Posts

Mataji's Aashirwad

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्। ॐ नमों नारायण। ॐ गुरूवे नम:। मनुष्य जीवन का चक्र,  जन्म और फिर मृत्यु के साथ पूरा होता है। जन्म के समय ख़ुशी होती है और हम ये चक्र बड़े हर्षोंउल्लास से शुरू करते है । ये जीवन हमें बहुत सारे खट्टे- मीठे अनुभव देता है ।  लेकिन सत्य , मृत्यु भय देती है , ये हमें जीवन चक्र से मुक्त कर देती है  आज का समय जो बड़ा भयावह लग रहा है । क्या हो रहा है ? किसी की कुछ समझ में नहीं आ रहा है। कभी कभी हमें जीवन के इतने उतार चड़ाव देखने पड़ते है की जो हमारी सोच से भी परे होते है। ऐसा लग रहा है की ईश्वरीय शक्ति भी काम नही कर रहीं है।  लेकिन ऐसा नही है । हमें अपना विश्वास नहि खोना है ।  हम लोगों को पता है कि कुछ महत्वपूर्ण , मूल्यवान जिनका मोल नही लगा सकते कुछ ना भूलने वाले पल , वो दिव्य आत्मायें जो हमारे बीच में से चली गयी है , वो ही समझ सकते है । उनके दुःख का अंदाज़ा लगाना नामुनकिन है ।  कुछ खोने का अहसास। मानव कर्म प्रधान कहा जाता है। हर एक प्राणी एक अलग उद्देश्य से इस पृथ्वी पर आता है।आन...

Happy Hanuman Jayanti

ॐ हनुमान जयंती की शुभकामनाये। ॐ रामदूताय् विद्महे, कपिराजाय धीमहि, तन्नो हनुमत् प्रचोदयात। ॐ आंजनेयाय् विद्महे, महाबलाय् धीमहि तन्नो मारुतिः प्रचोदयात। ॐ अंजनिसुताय् विद्महे, वायुपुत्राय् धीमहि तन्नो मारुतिः प्रचोदयात्।  ॐ जय श्री राम। ॐ नमों हनुमते रुद्रवताराय सर्वशत्रुसँहारणय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणय रामदुताय स्वाहा। जय बंजरग बली  । पवन सूत हनुमान हमारी रक्षा करे। इस पूरी मानवजाति की रक्षा करें। इस COVID-19 के संकट से जो हम लोग अभी तक जूझ रहे हैउससे हमारे प्राणो की रक्षा करें । जय बजरंग बली। हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुँ फ़ट । हनुमान अजर अमर है उनका जन्म ही राक्षशी प्रवर्तियो के नाश के लिये हुआ है। श्री हनुमान जी के पराक्रम की असंख्य गाथाएँ प्रचलित है। हमारी सबकी प्रार्थना  बजरंग बली से हमें मुसीबतों से मुक्ति दिलायें। हमेशा की तरह  इस बार भी मानव जाति की रक्षा करे। श्री राम की शक्ति महादेव का आशीर्वाद बजरंगबली के साथ है। हमारी सबकी प्रार्थना आप सुने  रक्षा करे। जय श्री राम। हर हर महादेव। चेतना माता

Mataji's Aashirwad

ॐ अखण्डमण्डलाकारं व्याप्तं येन चराचरम् तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः ॐ नमों नारायण! ॐ गुरूवे नम: समय हर पल बीतता है और हम भी  हम हर पल किसी के आशीर्वाद से जीते है।एक दूसरे का भाग्य ही हमें उन्नति की और ले जाता है । एक दूसरे के सहयोग में ही हमारी सफलता छिपी होती है। हम सब मानव की शक्तियाँ कैसे मिलती है ? कैसे हमारी नियति हमें एक दूसरे का सहयोगी बना देती है?ये सब  जानना हमारे वश में से बाहर है। कोई महान शक्तियाँ ही होती है , कोई महान गुरु ही होते है जो हम सब लोगों को जोड़ कर रखते है । जब ईश्वर हमें किसी के माध्यम से हमारे जीवन की राह दिखाता है तो हम रास्ते को भूलने की कोशिश करते है सही राह नहि पकड़ते , जब कोई नहि होता तों हम किसी माध्यम  क़ो खोजते है जीवन की सही राह ढूँढ़ने का हम मानव बहुत अजीब है जब कुछ सामने है तो  उसका मूल्य नहीं ,जब नही है तो खोजते फिरते है?  इस पृथ्वी पर आपको अपना कर्म करने भेजा गया है इस पर आपकी सुविधा के लिए ईश्वर ने क्या कुछ उपलब्ध नहि कराया है । जिससे आपका जीवन सहज और सरल हो जाए सबसे मूल्यवान उसने क्या दिया आपको? एक आ...

Mataji's Aashirwad

ऊँ नम: शम्भवाय च मयोभवाय च नम: शंकराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च। तव तत्वं न जानामि कीदृशोऽसि महेश्वर। यादशोसि महादेव तादृशाय नमोनम:॥ त्रिनेत्राय नमज्ञतुभ्यं उमादेहार्धधारिणे। त्रिशूल धारिणे तुभ्यं भूतानां पतये नम:॥ गंगाधर नमस्तुभ्यं वृषमध्वज नमोस्तु ते। आशुतोष नमस्तुभ्यं भूयो भूयो नमो नम:॥  ॐ नमों नारायण ॐ नम: शिवाया ॐ गुरूवे नम: महादेव शिवशंकर  हमारे जीवन की रक्षा करे, मानव जाति की रक्षा करे ! प्रकृति और ये जीवन कभी भी करवट ले लेता है ।  दोनो को नियंत्रण में रहना ज़रूरी है ।  हम हर पल टूटते है , हर पल जुड़ते है। जीवन में कही ना कही हम भी ज़िम्मेदार होते है कुछ ग़लत होने में । लेकिन हम कही नहि झुकना चाहतें । हम अपनी गलती स्वीकार कभी नहि करते , क्यूँकि हमारा अहंकार हमसे भी बड़ा होता है , किसी का नही सुनना ही कभी कभी हमारी असफलता का कारण बन जाता है ।  ये जीवन बहुत सारे उतार-चड़ाव दिखाता है ।जब आप परेशान होते है तो आप इस जीवन से परेशान हो जाते है एक ही पल में आप अपनी सारी ऊर्ज़ाओं के ऊपर से अपना नियंत्रण खो देते है ।  आप भूल जाते हो कि अभी...

Happy New Year!

ॐ नमों नारायण ॐ गुरूवे नम: 🙏🌺     2021 में आगमन शुभ हो 🙏🔱🌺 सदियाँ बदलती है, साल बदलते है , समय भी बदलता रहता है लेकिन मनुष्य का इस पृथ्वी पर आना जाना लगा रहता है🙏ये मायाजाल कभी नहीं ख़त्म होता । जन्म हुआ है तो मृत्यु निश्चित है। कोई नहीं टाल सकता जब ईश्वर की इच्छा , जब तक संस्कार प्रारब्ध जुड़े है ,इंसान को किसी न किसी बहाने ये संसार से जुड़े रहना पड़ता है। हर साल कुछ न कुछ दे कर जाता है जिसमें सुख भी है दुःख भी है।  2020 का साल बहुत सारे अनुभव दे कर गया है Covid 19  🌺 कुछ सजा सा दे गया दोष पता नहीं चला🔱 कुछ हमारे संस्कार सिखा गया जिनके भूलने के कारण हमें बहुत भुगतना पड़ा।  हम कभी कभी दुखी हो कर अपने ईष्ट से लड़ाई करते है ये तो हमारा अधिकार है, प्रभु से प्यार प्रभु से झगड़ा।  हमारा विश्वास ही हमारी शक्ति है🌺 हमें बस अपना विश्वास नहीं खोना है। ईश्वर ही हमें इस पृथ्वी पर भेजने वाला है, तो वो ही हमारी रक्षा करेगा🙏 हम चाहे कितनी भी शक्तियाँ अर्जित कर ले फिर भी मनुष्य रूप में है तो आपको आस पास का वातावरण प्रभावित करेगा ही लेकिन प्रभु क...

Mataji on Dussehra

ॐ नमों नारायण, ॐ गुरूवे नम:, माँ शब्द जिसमें पूरी सृष्टि समायी है। हमारे भारतवर्ष में हर एक घर में माँ दुर्गा की पूजा होती है , नवरात्रि मनायी जाती है , नवदुर्गा का आहवान होता है सारी देवियाँ शक्तियाँ आपके आस पास होती है। अब तो भारतवर्ष के बाहर भी नवरात्रि मनायी जाती है पूरे विश्व में माँ दुर्गा की आराधना होती है सम्पूर्ण पृथ्वी पर माँ की कृपा है उनका आशीर्वाद है । बस ज़रूरत है माँ के इस आशीर्वाद को माँ की शक्ति को सही दिशा में ले जाने की , जिससे हमारे जीवन का उद्देश्य पूरा हो सके और हम अपने कर्मों को एक सकारात्मक दिशा दे सके।  गुरु कृपा से , अपने बड़े जनो केआशीर्वाद से उनके सहयोग से सबने अपने अपने परिवार के साथ नवरात्रि में माँ के नो दिन सबने पूजा किया , हवन किया , सबने संकल्प लिया, मंत्र किया पूजा किया, बस ये ही  प्रार्थना माँ दुर्गा से सबकी रक्षा हो , सबका जीवन सुखी स्वस्थ हो । उनकी कृपा हर एक प्राणी पर रहें। हर कोई अपने संघर्ष में सफल हो। ये जीवन सुचारु रूप से चले हर कोई अपना कर्म अच्छा करे ,एक दूसरे को सहयोग करे औरअपने समाज, अपने देश और पूरे विश्व में  शांति स्थापना ...

Jeevan Ek Kala: Chetna Mata

ॐ नमों नारायण, ॐ गुरूवे नम:, मानव जीवन को समझ पाना मुश्किल है । कभी तो ये बहुत आसान लगता है कभी मुश्किलों से भरा । ये जीवन लम्बा भी है और छोटा भी। आनंद से भरा है तो छोटा है , कठिनाइयों से भरा है तो लम्बा लगता है मानव जीवन है तो परेशनियाँ आयेंगी क्योंकि ये हमें हर पल अनुभव देकर जाती है । जीवन यदि सुख-दुःख, ख़ुशी-ग़म की आँख मिचोली में व्यस्त नहीं रहेगा तो ये जीवन चक्र ख़त्म कैसे होगा। कुछ संस्कार बनते है कुछ ख़त्म हो जाते है । बस हम इतना कर सकते है की इस जीवन को , सुख -दुःख के चक्रव्यूह में नियंत्रण में  रखे अपनी जीवन शैली में बदलाव करकें । अपने गुरुजनों के आशीर्वाद से अपने जीवन को एक नई दिशा दे कर । यदि जीवन के हर एक पहलू को नियंत्रण में करना आ जाएगा तो जीवन जीने का तरीक़ा आसान हो जाएगा  जब हम एक आध्यात्मिक गुरू के सान्निध्य में होते है तो हमें बहुत कुछ सिखने को मिलता है। अध्यात्म हमें बल देता है क्योंकि हमारे अंदर सभी देवी देवताओं की शक्ति का वास है । सम्पूर्ण ब्रह्मांड हमारे शरीर के अंदर समाहित है ।  प्रकृति हमारे साथ हर पल जुड़ी है। हमें अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप...