ॐ नमों नारायण ॐ गुरूवे नम: 🙏🌺
2021 में आगमन शुभ हो 🙏🔱🌺
सदियाँ बदलती है, साल बदलते है , समय भी बदलता रहता है लेकिन मनुष्य का इस पृथ्वी पर आना जाना लगा रहता है🙏ये मायाजाल कभी नहीं ख़त्म होता । जन्म हुआ है तो मृत्यु निश्चित है। कोई नहीं टाल सकता जब ईश्वर की इच्छा , जब तक संस्कार प्रारब्ध जुड़े है ,इंसान को किसी न किसी बहाने ये संसार से जुड़े रहना पड़ता है।
हर साल कुछ न कुछ दे कर जाता है जिसमें सुख भी है दुःख भी है।
2020 का साल बहुत सारे अनुभव दे कर गया है
Covid 19
🌺 कुछ सजा सा दे गया दोष पता नहीं चला🔱
कुछ हमारे संस्कार सिखा गया जिनके भूलने के कारण हमें बहुत भुगतना पड़ा।
हम कभी कभी दुखी हो कर अपने ईष्ट से लड़ाई करते है ये तो हमारा अधिकार है, प्रभु से प्यार प्रभु से झगड़ा। हमारा विश्वास ही हमारी शक्ति है🌺
हमें बस अपना विश्वास नहीं खोना है।
ईश्वर ही हमें इस पृथ्वी पर भेजने वाला है, तो वो ही हमारी रक्षा करेगा🙏
हम चाहे कितनी भी शक्तियाँ अर्जित कर ले फिर भी मनुष्य रूप में है तो आपको आस पास का वातावरण प्रभावित करेगा ही लेकिन प्रभु कृपा 🌺गुरु कृपा🙏🌺आध्यात्मिक ऊर्जा आपको हर एक दुष्ट प्रभाव से निकाल लेगी।
अपने गुरु में विश्वास नहीं खोना है 🌺 अपने ईष्ट की आराधना करना है 🙏मंत्र साधना , हवन -यज्ञा हमें अपने जीवन में करते रहना है । ये सब ही हमारी आन्तरिक शक्ति है। इनसे हमें बल मिलता है और हम अपने जीवन को सुचारु रूप से चला पाते है🙏🌺
भगवान गणेश से प्रार्थना 🙏 ब्रहम्मा , विष्णु , महेश से 🙏माँ आदि शक्ति 🌺 जय हनुमान हमारे सभी देवी देवताओं से प्रार्थना हमारा2021 में हमारा आगमन शुभ हों , पूरी मानव जाती की रक्षा हो , सबके जीवन में सुख , शांति समृद्धि आयें
हम सब लोग अपने अपने कर्म को पहचाने और सही दिशा में अपने जीवन के बहाव को ले चले 🙏
कुछ प्रण कुछ संकल्प एसे ले जिससे हम अपने जीवन के उद्देश्य को समझ पायें और जीवन के हर एक पहलू पर खरे उतरे 🙏 इस मानव जीवन सच्चा और पवित्र बना पायें 🙏🌺
क्या पता कब क्या झेलना पड़ जाए इस जीवन में इसलिए हर पल तैयार रहो 🔱कि आप अपने आप को मज़बूती से हर एक स्थिति का सामना करने के लिए तत्पर रहो🙏
अपने आप को उस परम शक्ति से जोड़ कर रखो 🙏
गुरु कृपा प्रभु कृपा बनी रहें 🔱🔱🔱 सबका जीवन सफल हो 🌺 हर हर महादेव 🙏🔱🔱🔱
चेतना माता 🔱🔱🔱🔱
Comments
Post a Comment