ॐ नमों नारायण ॐ गुरूवे नम: 🙏🌺 2021 में आगमन शुभ हो 🙏🔱🌺 सदियाँ बदलती है, साल बदलते है , समय भी बदलता रहता है लेकिन मनुष्य का इस पृथ्वी पर आना जाना लगा रहता है🙏ये मायाजाल कभी नहीं ख़त्म होता । जन्म हुआ है तो मृत्यु निश्चित है। कोई नहीं टाल सकता जब ईश्वर की इच्छा , जब तक संस्कार प्रारब्ध जुड़े है ,इंसान को किसी न किसी बहाने ये संसार से जुड़े रहना पड़ता है। हर साल कुछ न कुछ दे कर जाता है जिसमें सुख भी है दुःख भी है। 2020 का साल बहुत सारे अनुभव दे कर गया है Covid 19 🌺 कुछ सजा सा दे गया दोष पता नहीं चला🔱 कुछ हमारे संस्कार सिखा गया जिनके भूलने के कारण हमें बहुत भुगतना पड़ा। हम कभी कभी दुखी हो कर अपने ईष्ट से लड़ाई करते है ये तो हमारा अधिकार है, प्रभु से प्यार प्रभु से झगड़ा। हमारा विश्वास ही हमारी शक्ति है🌺 हमें बस अपना विश्वास नहीं खोना है। ईश्वर ही हमें इस पृथ्वी पर भेजने वाला है, तो वो ही हमारी रक्षा करेगा🙏 हम चाहे कितनी भी शक्तियाँ अर्जित कर ले फिर भी मनुष्य रूप में है तो आपको आस पास का वातावरण प्रभावित करेगा ही लेकिन प्रभु क...
Mahamandaleshwar, Juna Akhara